औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद स्थित समाहर्ता न्यायालय में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह समाहर्ता अभिलाषा शर्मा ने विभिन्न वादों की सुनवाई की। जमाबंदी, रैयतीकरण, बेदखली, अतिक्रमण एवं आंगनबाड़ी से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। डीएम ने न्यायालय में लंबित मामलों की स्थिति का आकलन किया। न्यायालय में कुल 25 वाद सुनवाई हेतु सूचीबद्ध थे जिसमें से 21 वादों पर सुनवाई संपन्न हुई। इसमें जमाबंदी के सात, अतिक्रमण के पांच, आंगनबाड़ी के दो, बेदखली का एक एवं रैयतीकरण का एक मामला था। संबंधित वादों को अगली तिथि हेतु निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त नौ नए वाद दायर हुए। इसमें जमाबंदी से संबंधित पांच वाद और चार अन्य वाद शामिल हैं। डीएम ने न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की अवधि, प्रकृति एवं प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि न्यायालय में लंबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.