रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रार्थना और क्रिसमस कैरोल गायन के साथ हुआ, इसके बाद अधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक क्रिसमस गीतों ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। डीडीसी सौरभ भुवनिया ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। यह समाज में सद्भावना और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा प्रदान करता है। सदर एसडीओ, अपर जिला दंडाधिकारी सहित जिला शिक्षा, परिवहन, लेखा एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.