धनबाद, नवम्बर 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मियों को यह शपथ दिलाई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। शपथ संदेश में कहा गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और उनकी शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं का सर्वाधिक संख्या में जुड़ना आवश्यक है। सभी ने स्वयं को, परिवार को और समुदाय को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली, यह मानते हुए कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.