कोडरमा, दिसम्बर 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन (सीटू) का जिला स्तरीय प्रदर्शन अब आठ दिसंबर को समाहरणालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। पूर्व नियोजित स्थान मंत्री आवास को प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम स्थल बदला गया है। रैली व प्रदर्शन में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी तथा उपाध्यक्ष वीणा गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी यूनियन की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद और जिला सचिव वर्षा रानी ने दी। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को झुमरीतिलैया प्रखंड परिसर में सेविका-सहायिकाओं की बैठक आयोजित की गई। अन्य प्रखंडों की सेविकाएँ वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.