मधुबनी, अप्रैल 16 -- मधुबनी। जिले के दो कर्मियों के असामयिक निधन पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में डीएम की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। रहिका के पंचायत सचिव सुरेश कुमार यादव का बीते 10 अप्रैल और लौकही के पंचायत सचिव राम बहादुर यादव का 16 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन से जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। डीएम ने दोनों दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सुरेश कुमार यादव एवं स्व. राम बहादुर यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका का निधन उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...