बोकारो, सितम्बर 7 -- झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने कहा कि आज समस्त झारखंड स्तब्ध और शोकाकुल है। कल तक जो हमारे बीच थे, आज उनके असामयिक निधन का दुःखद समाचार पूरे राज्य को मर्माहत कर गया है। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति : श्वेता सिंह पूरा बोकारो शोक की लहर में डूबा हुआ है। दिवंगत मंत्री...