पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आमजनों एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को समाहरणालय परिसर के ब्लॉक ए,बी एवं सी में लिफ्ट निर्माण की दिशा में पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने समाहरणालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तीनों ब्लॉकों का बारीकी से जायजा लिया और लिफ्ट स्थापना के लिए संभावित स्थानों का आकलन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी जगहों का चयन किया जाए,जहां आगंतुकों को अधिकतम सुविधा मिल सके तथा निर्माण कार्य भी तकनीकी रूप से सुगम हो।उपायुक्त ने कहा कि लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से वृद्धजन, दिव्यांगजनों एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। यह कदम प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं जनहि...