पटना, जनवरी 2 -- नए वर्ष में पटना समाहरणालय में सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ परिसर को और सुन्दर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी शुक्रवार को विभिन्न कोषांगों की बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। जिला वन पदाधिकारी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी को समाहरणालय परिसर में बागवानी तथा सौन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम को बागवानी कोषांग का वरीय नोडल पदाधिकारी तथा जिला नजारत उप समाहर्ता एवं जिला उद्यान पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को पुस्तकालय के विकास के लिए तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को पटना समाहरणालय में कला एवं संस्कृति के दृष्टिकोण से आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना एक ऐतिहासिक जिला है। पटना समाहरणालय राष्ट्रीय स्तर पर स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.