समाहरणालय परिसर में पेयजल की हुई व्यवस्था
लातेहार, मई 25 -- लातेहार,संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन लातेहार के सौजन्य से समाहरणालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डीसी संदीप कुमार ने पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं, ऐसे में पेयजल सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से निपटने के लिए जगह-जगह लगाए गए प्याऊ यह भी पढ़ें- हीटवेव को देखते हुए सभी थाना, ओपी में की गई पेयजल की व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.