पाकुड़, दिसम्बर 3 -- समाहरणालय कार्यालय, पाकुड़ परिसर में नगर परिषद पाकुड़ द्वारा निर्मित नये शौचालय भवन का सोमवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक निसात आलम एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। यह शौचालय भवन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड (डीएमएफटी) से वर्ष 2024-25 के अंतर्गत Rs.9,57,490 की स्वीकृत लागत से निर्मित किया गया है। यह सुविधा समाहरणालय आनेवाले आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद् के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सैनिटरी सिस्टम हर समय सुचारू रहे। सुविधा का उपयोग क...