बेगुसराय, मई 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत समाहरणालय परिसर में नए फायर फोम टेंडर वाहन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम एवं उपस्थित अधिकारियों ने नए वाहन का निरीक्षण किया तथा उसकी तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली।

नई तकनीक की विशेषताएँ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस फायर फोम टेंडर के शामिल होने से जिले में अग्निकांड एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं सुरक्षित अग्निशमन कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। जिला अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह विशेष फायर फोम टेंडर पेट्रोलियम उत्पादों, रासायनिक आग तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों से संबंधित अग्निकांड पर नियंत्रण के लिए अत्यंत उपयोगी है। वाहन में 2500 ली...