गुमला, मार्च 7 -- गुमला प्रतिनिधि। चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर में शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल व न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपदा से बचाव और एहतियाती उपायों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने संभावित आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जागरूक किया।मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। इसमें बचाव, राहत और उपचार से संबंधित उपायों की जानकारी भी दी गई। एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने संभावित आपदाओं से निपटने के विभिन्न उपायों को दिखाया और समझाया। मौके पर डीडीसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.