मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर समाहरणालय उपडाकघर के विलय के विरोध में इससे जुड़े उपभोक्ताओं ने आदेश वापस लेने की मांग की है। इसके लिए उपभोक्ताओं के एक समूह ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर डाक विभाग के इस आदेश को वापस कराने का अनुरोध किया है। समूह के लोगों ने केंद्रीय संचार मंत्री, बिहार के सीपीएमजी और पीएमजी उत्तरी डाक परिमंडल को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि समाहरणालय परिसर स्थित उपडाकघर को विभाग ने सिविल कोर्ट परिसर स्थित उपडाकघर में विलय का निर्णय किया है। इस डाकघर से 10 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर जुड़े हुए हैं। इनमें समाहरणालय में काम करने वाले लोगों के अलावा जिला परिषद बाजार के बड़ी संख्या में दुकानदार और रेलवे कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। इनका ना केवल बचत खाता इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.