चतरा, फरवरी 3 -- चतरा प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समीप काफी भीड़ भाड़ रही। समाहरणालय स्थित अपर समाहत्र्ता कार्यालय में नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन हो रहा है। जिस कारण अध्यक्ष पद का नामांकन करने वालों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी आये थे। यहां ढोल बाजा और समर्थन में खुब नारे लग रहे थे। समाहरणालय के समीप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गयी थी। वहीं दूसरी ओर वार्ड सदस्य के लिये नगरपालिका कार्यालय में नामांकन हो रहा है। मंगलवार को 53 वार्ड पर्षद के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। दिन भर पूरानी कचहरी स्थित नगरपालिका कार्यालय में गहमा गहमी रही। यहां भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के पदाधिकारी, जवान और मजिस्ट्रेट की तैनाती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...