गया, दिसम्बर 10 -- शहर में जाम से निजात के लिए नगर निगम पहल कर रहा है। इसके लिए अतिक्रमण हटाने के साथ पार्किंग स्थल व वेंडिंग जोन को भी डेवलप करने की योजना है। समाहरणालय गेट के पास रहे टमटम स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद पार्किंग स्थल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इसके लिए सिटी मैनेजर को भी निर्देश दिया गया है कि सभी पार्किंग स्थलों को डेवलप किया जाए। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां लोग पुन: अतिक्रमण कर लेते हैं। ऐसा ना हो। इसके लिए सिटी मैनेजर को लगातार मॉनिटरिंग के लिए निर्देश दिया है। गांधी मैदान पार्किंग स्थल, चर्च के पूर्वी भाग, पीरमंसूर व टमटम स्टैंड इन सभी पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटने के बाद फिर से ना लगे इसके लिए भी निर्देश दिया गया है। इन सभी को डेवलप किया जा रहा है। हटाए गए अतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.