चम्पावत, सितम्बर 10 -- योगेश जोशी, चम्पावत। केंद्र सरकार ने नशामुक्त भारत अभियान के पुराने पोर्टल को अब बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर नशामुक्त भारत अभियान का नया समावेश पोर्टल चलाया है। भविष्य में नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित समस्त गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों के विवरण, फोटोग्राफ एवं वीडियो का संचालन और अपलोडिंग समावेश पोर्टल से किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नए पोर्टल के लिंक का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...