मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- मिर्जापुर, संवादाता l परिषदीय विद्यलायों में समवेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को नगर के रणिकर्णवती कंपोजिट स्कूल में मास्टर ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ l समेकित शिक्षा के डीसी केशराज सिंह,रिसोर्स पर्शन सुभाष, राजभान ने जनपद के 12 ब्लॉक, एक नगर पालिका से आए दो-दो स्पेशल एजुकेटर को मिला कर 26 लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया l जिला समन्वयक केशराज ने बताया कि मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने के बाद अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर पांच-पांच शिक्षकों को समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण देंगे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...