सोनभद्र, अगस्त 7 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से संविदाकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रतिभागियों ने सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक समानता पर आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।अतुल कुमार खंडेलवाल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खालिद मुहतरम अहमद, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) मनोरम तिवारी, न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तनु गुप्ता, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड एवं सदस्य, आंतरिक शिकायत समिति ने पॉश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाओं...