गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- - दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। अपनी कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ हिंदी कविता वाचन, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, प्रश्न मंच जैसी अनेक प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विपिन राठी ने अभिभावकों को साल भर होने वाली गतिविधियां और आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने अभिभावकों से विद्यार्थियों को संस्कार युक्त वातावरण...