बलरामपुर, जनवरी 20 -- उतरौला, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उतरौला तहसील मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हाल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर कुल 187 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने, नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद एवं सफल दाम्पत्य जीवन को लेकर आशीर्वाद दिया। मंगलवार को उतरौला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम नव विवाहित जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान यहां कुल 187 युवक युवतियों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। लोगों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्...