बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शनिवार को नरैनी रोड स्थित एक हाल में शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 25 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, बीएसएअव्यक्त राम तिवारी व डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ईश्वरत्व को प्राप्त किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के पास उसका सम्मान ही उसकी पूंजी होती है। सेवानिवृत्त डॉ. नंदिता चौहान,जय गोपाल,अंजना प्रतीक्षा पांडेय,समीर गुप्ता,शिवकुमार सिंह,धीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद पटेल,सुरेंद्र यादव,लाल बहादुर,रविकांत,विजय बिहा...