मेरठ, अप्रैल 6 -- सनराइज पब्लिक स्कूल मवाना में एक विदाई समारोह का आयोजन उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद मेरठ ने किया। मवाना ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत होने पर पिलौना से राकेश तोमर, सनौता से मौ. साजिद, राफन से मौ. राशिद तथा जनपद सहारनपुर से सेवानिवृत्त अध्यापक फय्याज अली को शॉल पहनाकार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक साबिर खान रहे। अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने और संचालन मिर्जा मिनहाज ने किया। मुख्य अतिथि मौ. साबिर खान, शिक्षक संघ मेरठ जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी, अनुज शर्मा, तारिक जमील, आशिक अली, नौशाद अहमद, नदीम अख्तर रहे। इनके अलावा मौ. इक़बाल, अनवर अहमद, अमरदीप, अंशुल, अनुज, मौ. साजिद, नवीन राणा, अरुण कुमार, नूर आलम, सलमान मालि...