समारोह में सीओ ने मेधावी छात्र को सम्मानित किया
उरई, जून 6 -- कालपी। संवाददाता पुलिस विभाग के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मानित समारोह में कालपी में एक एलआईयू में कार्यरत उप निरीक्षक श्रवण कुमार पटेल के पुत्र कृष्णा पटेल को सम्मान से नवाजा गया है। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस लाइन उरई में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने मेघावी छात्र कृष्णा पटेल को सम्मानित किया। कृष्णा पटेल आईसीएससी वार्ड में 95.6 प्रतिशत अंक पाकर गौरवशाली स्थान हासिल किया है। वह सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार पटेल के होनहार पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- वामा सारथी में मेधावी बच्चों का सम्मान यह भी पढ़ें- वामा सारथी ने पुलिस परिवार के 438 मेधावियों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.