मधुबनी, मार्च 11 -- बाबूबरही। राजविराज नेपाल के चित्रगुप्त सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मल्लिक के सम्मान में उनके पैतृक निवास सतघारा बथुआहा में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। मंच संचालन प्रो. प्रीतम निषाद तथा स्थानीय मुखिया नंद उर्फ पम्मू यादव ने किया। मौके पर अमरेंद्र मल्लिक, दीपेंद्र मलिक सहित कई लोगों ने पूर्व अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बल दिया। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...