बागपत, जून 7 -- बड़ौत। नगर के अग्रसेन भवन में रविवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीबीएसई और यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार परिणाम प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। जिसमें माही शर्मा,निशांत कौशिक, आदित्य शर्मा, मानसी कौशिक, कुणाल, एतिक्षा कौशिक, अभिनव मिश्रा, जानवी शर्मा, विभा शर्मा, शिवांगी मिश्रा, रिद्धि शर्मा, तेजस्वी, वैष्णवी शर्मा, चंचल शर्मा, अंशिका, वंशिका शर्मा, विनय शर्मा, पलक वत्स सहित सैकड़ो मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह देक...