मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में गुरुवार को शिक्षक डॉ.काशी नाथ मिश्र की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव संजय कुमार पोद्दार, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह, बालिका खंड की प्रभारी प्रधानाचार्या राखी कुमारी तथा प्राथमिक खंड की प्रभारी प्रधानाचार्या सुजीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षिका शिवांगी सिन्हा ने स्वागत गीत स्नेह के हम सुमन लेकर कर रहे स्वागत तुम्हारा प्रस्तुत कर माहौल को भाव-विभोर कर दिया। सचिव संजय कुमार पोद्दार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर प्रेरणा का स्रोत रहता है। यह भी पढ़ें- पीसी कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर क...