मिर्जापुर, मई 8 -- चुनार। नगर के रामबाग स्थित लॉन में ग्रेटर नोएडा की एक संस्था ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के यूपी बोर्ड/ सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के लगभग सौ शिक्षकों का सम्मान मुख्य अतिथि ने किया। कार्यक्रम के संयोजक उमेश सिंह व विवेक सिंह रहे।कार्यक्रम का संचालन श्यामधर चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर चंद्रहास गुप्ता, मुन्ना पांडे,संजय सोनकर, आलोक श्रीवास्तव, जोगू पाण्डेय, दिनेश सिंह, सूर्यबली यादव, पूजा दूबे, अनुराग गुप्ता, शक्ति कुमार, आरिफ नियाज़, मनोहर साहनी, अवधेश सिंह, सन्तोष पाल, बलिराम यादव, कमलेश यादव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...