समारोह में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार बांटे
अमरोहा, मई 8 -- हसनपुर। नगर के सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक गोपाल सक्सेना ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना संग किया। मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों शैक्षणिक, सहशैक्षणिक, खेलकूद एवं अनुशासन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना कर मुख्य अतिथि ने उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ.सौम्या बनर्जी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मनमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.