प्रयागराज, मार्च 25 -- समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में बुधवार को निपुण सम्मान दिवस पर निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरएन विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय कुमार कुशवाहा ने मेधावियों को सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कन्नौजिया, क्षमा शंकर पांडेय, शिव औतार, जिला समन्वयक मिड-डे-मील राजीव त्रिपाठी, जिला समन्वयक निपुण वत्सल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक ट्रेनिंग अभिनव सिंह, जिला समन्वयक एमआईएस मनीष कन्नौजिया, नेशनल...