अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- पूर्व सैनिक संगठन द्वाराहाट का मंगलवार को 27 वां पेंशनर्स दिवस समारोह मनाया गया। इसमें दस वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की भी पेंशनर्स को जानकारी दी गई। पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में हुए कार्यक्रम में विजय दिवस पर वीर जवानों के पराक्रम को नमन कर उनके बलिदान को याद किया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक चेतन पौरी ने पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी जानकारी, पाल्यों की छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह अनुदान, कंप्यूटर कोर्स, भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम के प्रति भी जागरुक किया। समारोह में दस वरिष्ठ पेंशनर्स केसर सिंह, जीत सिंह, सुधीर लाल शाह, भुवन चंद तिवारी, पुरन चंद पांडे, बचुली देवी, हंसी देवी, नारायणी देवी, कुंती देवी और खिमुली देवी को सम्मानित किया गया। यहां अध्यक्ष विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.