मऊ, जून 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा पतिला जमीन पतिला स्थित राम जानकी मंदिर शर्वेश्वर धाम का सातवां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन, यज्ञ व पूर्णहुति का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया।स्थापना दिवस के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर नजर आया। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक स्वामीनाथ राय, राम जानकी मंदिर मझवारा के पुजारी कन्हैया दास रामायणी, महेन्द्र नाथ राय, सुनील कुमार राय, राहुल गोंड, मनोज कुमार, अनिल कुमार सहित सैकडों श्रध्दालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- माता जानकी की विदाई सुन नम हुई आंखें, राम विवाह उत्सव में झूमे श्रद्...