अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत का 57 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने शिक्षा में रामत्व विषय पर कहा कि गुरुकुल में शिक्षा एवं श्रीराम वनगमन के समय के दृष्टांतो एवं नैतिक पारिवारिक एवं राजनैतिक मूल्यों से वर्तमान पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है। अवध विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम के चरित्र का अनुसरण कर शिक्षा संस्कार ,संस्कृति और तकनीक से समुन्नत हो युवा राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका रेखांकित कर सकते हैं। इसके पश्चात मुख्य वक्ता पूर्वी क्षेत्र संयोजक व केएनआईटी निदेशक डा. आरके उपाध्याय ने शिक्षा में रामत्व विषय पर गहन व्याख्या प्रस्तुत की। समारोह में शिक्षा सेवा सुरक्षा समर्पण को ध...