अंबेडकर नगर, अप्रैल 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को नगर के एक होटल में विश्व होम्योपैथिक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ आरके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर और डॉ हैनीमैन का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन डॉ मनीष अग्रहरि, डॉ नरेन्द्र सोनी व प्रवीण दूबे ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित चिकित्सक, विशेषज्ञ गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. संदीप वर्मा ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। डॉ महेंद्र उपाध्याय ने होम्योपैथी के आधुनिक आयामों के विचारों को साझा किया और कार्यक्रम के समापन में आए हुए चिकित्सकों को प्रस्तुति पत्र और अंगवस्त्र पहना कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित...