अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। सहादतगंज बाईपास स्थित एक होटल में विश्व होम्योपैथी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों के डाक्टर शामिल हुए। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने डा. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का आयोजन डा. रईस अहमद, डा. धर्मेन्द्र सिंह व डा. आलोक त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया। रोगियों को दवा उपलब्ध कराने वाली शीशियों की व्यवस्था न होने और इसे खरीदने का कोई मद न होने की समस्या को इस दौरान गंभीरता से उठाया गया। मौके पर डा. पंकज सिंह, डा. आशुतोष राय, डा. अभिषेक वर्मा, डा. मनोज कुशवाहा, डा. गरिमा कुशवाहा, डा. शकुंतला गुप्ता, डा. रमाकांत वर्मा, डा. राजेश वर्मा, डा. शिव प्रताप मौर्य, डा. सुनील कुमार मौजूद ...