सीवान, फरवरी 15 -- लकड़ी नबीगंज। प्रखंड के मदारपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी व पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने जयंती समारोह में संत शिरोमणि रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने भी संत शिरोमणि रविदास जी के कृतित्व पर गहन चर्चा किया। महादलित नेता व सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन राम, पूर्व मुखिया डॉक्टर प्रभुनाथ शर्मा, बृजेंद्र सिंह पप्पू, राजबल्लभ राम, समीउल्लाह सिद्दीकी, देवेश्वर माझी, प्रमोद राय, दिलीप राम उमेश शर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल थे। स्वागत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक गणेश राम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...