रामगढ़, मार्च 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित मयूर स्टेडियम में 27 फरवरी को 68वां खान सुरक्षा सप्ताह समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन की मेजबानी सीसीएल के बरका सयाल एरिया ने की थी। समारोह को यादगार बनाने के लिए लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए गए। कार्यक्रम तो भव्य रहा, लेकिन आयोजन के बाद स्टेडियम की हालत बदहाल हो गई है। मैदान में जगह-जगह टेंट के कपड़े, रस्सियां, सूख चुकी फूलों की लड़ियां बिखरी पड़ी हैं। इतना ही नहीं, बड़ी-बड़ी कीलें और टूटे कांच के टुकड़े भी मैदान में फैले हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मयूर स्टेडियम क्षेत्र का एकमात्र बड़ा खेल मैदान है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं और बच्चे खेलकूद के लिए आते हैं। लेकिन मैदान में पसरी गंदगी के कारण लोगों ने आना कम कर दि...