मैनपुरी, जून 10 -- नगर में 31 मई को एनसीआईए ग्रुप द्वारा आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा एवं जयंती समारोह को सफल बनाने वाले सहयोगियों के लिए किशनी में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। एनसीआईए ग्रुप के संस्थापक अमित पाल द्वारा पाल समाज के वरिष्ठ नागरिकों का शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए किशनी पुलिस को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, पूर्व चेयरमैन अनिल उर्फ गुड्डू मिश्रा, प्रधान नीरू जाटव एवं अजब सिंह, चिकित्सक डा. सुभाष पाल, डा. अतुल पाल, डा. प्रमोद पाल सहित सभासद श्याम सिंह पाल, राहुल गुप्ता, पारस गुप्ता, आदेश गुप्ता, प्रशांत तिवारी, अंशु पाल, मुकेश पाल,...