पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम हाजी तस्लीमुद्दीन की जयंती पर 4 जनवरी को कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बायसी के नव निर्वाचित विधायक गुलाम सरवर को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी केडीओ के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मरहूम तस्लीमुद्दीन साहब के राजनैतिक-सामाजिक पहलुओं पर चर्चा होगी । मौके पर विधायक गुलाम सरवर के संघर्षों की चर्चा होगी। यह कार्यक्रम रूई गोला माधोपाड़ा के एक शिक्षण संस्थान परिसर में होगी। तनवीर मुस्तफा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.