गुमला, मार्च 25 -- कामडारा। प्रखंड के सालेगुटू पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गरई टू में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र देकर विदा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान भोजन भी कराया गया।कार्यक्रम में सुपरवाइजर पुष्पा लकड़ा, हीरावती देवी व सेविका रीमा देवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालय में नामांकन कराने को प्रेरित किया। कुल 11 बच्चों को स्कूल भेजने हेतु विदाई दी गई।साथ ही तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मौके पर कई सेविकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...