मऊ, मई 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत अमिला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सरया में रविवार को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र राय को विदाई दी गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन, शिक्षक नेता कृष्णानंद राय, हरिहर यादव, विजेंद्र कुमार राय एवं सुरेंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं अमिला प्रथम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश पांडेय ने गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। समारोह के दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र राय को माल्यार्पण एवं बैज लगाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- चम्पारण की धरती पर सेवा कर हूं गौरवान्वित: प्राचार्य वक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.