कानपुर, अप्रैल 5 -- राजपुर, संवाददाता। राजपुर के एसपीडीएम वर्ल्ड स्कूल, मालवीय नगर में भव्य रूप से पुरस्कार वितरण समारोह एवं पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा के मेधावी बच्चों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत राजपुर के चेयरमैन अंशु त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित बनाने पर विशेष बल दिया। विद्यालय के निदेशक शशांक शुक्ल एवं संस्थापक आलोक दीक्षित ने शिक्षा के आधुनिक स्वरूप, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही पेरेंट्स ओरिएंटेशन के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक नीतियो...