सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन, स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। यह केवल अपनी कमियों को छिपाने के लिए किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ये आरोप शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाया है। वह शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के असंगत और मनमाने ढंग से सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण करने के विरोध में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में अधिकारियों की सह पर शोषण व उत्पीड़न चरम पर है। सत्र के बीच में स्थानांतरण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सत्र आरंभ के दौरान या ग्रीष्म कालीन छुट्टी के बीच किया जाना चाहिए। वर्तमान में जिन बंद वि...