बरेली, मई 16 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बरेली इकाई ने समायोजन प्रक्रिया में खामियों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण जौहरी को सौंपा। संगठन ने विद्यालय आवंटन से पहले महिला व पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग कराने तथा जूनियर विद्यालयों में विषयवार आवश्यकता के अनुसार सब्जेक्ट मैपिंग लागू करने की मांग की। जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि कई विद्यालयों में एक ही विषय के अतिरिक्त शिक्षक होने के बावजूद उन्हें सरप्लस नहीं दिखाया गया है। वहीं कुछ स्कूलों में छात्र संख्या कम होने पर भी अतिरिक्त पद स्वीकृत दर्शाए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने सरप्लस शिक्षकों के निर्धारण में एक समान मानक अपनाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षक संघ ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई बैठक में फरीदप...