बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर किए जा रहे समायोजन को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। बुधवार को काफी संख्या में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि जो शिक्षक सरप्लस हैं, उनको बंद और एकल विद्यालयों में भेजने के लिए नियम संगत तरीके से काउंसलिंग कराई जाए, ताकि शिक्षक मनचाहे विद्यालय में जा सकें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनमाने तरीके से बंद और एकल विद्यालयों तथा सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जबकि उन सभी विद्यालयों को प्रदर्शित नहीं किया गया जो वास्तव में एकल और बंद हैं। कम छात्र संख्या दिखाकर काफी संख्या में शिक्षकों को...