मथुरा, मई 12 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डा. मुकेश अग्रवाल मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। संघ ने जनपद में जारी शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया पर शासनादेशों के अनुपालन में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए किसी भी शिक्षक का समायोजन के नाम पर उत्पीड़न न करने की मांग की। उप शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल ने संगठन को आश्वस्त किया कि संघ के सभी बिंदुओं पर जिला समिति के समक्ष रखते हुए यदि आवश्यकता हुई तो शासन से प्रेक्षा करते हुए ही समायोजन की कार्रवाई की जाएगी। समायोजन प्रक्रिया में किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीं होगा। शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न शैक्षिक समस्याओं जैसे विभिन्न विभागीय ऐप का प्रयो...