मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बेगूसराय के निराला नगर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित राज्यस्तरीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में शहर के गुरुकुल अकादमी की समायरा (अंडर-7) और अर्णव राज (अंडर-11) ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। उनको मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने इसे गर्व का क्षण बताया। वहीं, संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी एवं बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.