बरेली, अप्रैल 9 -- साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमजेपीआरयू के मैनेजमेंट विभाग की डीन प्रो़ तूलिका सक्सेना व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य आनंद गोयल ने शतरंज प्रतियोगिता की विजेता डॉ़ अभिलाषा सारस्वत, डॉ़ रुचि अग्रवाल और प्रो़ अनुपमा मेहरोत्रा समेत विजयी छात्राओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्राचार्या ने क्रीडा परिषद के सदस्यों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में डॉ़ रीना टंडन और डॉ प्रज्ञा रावत का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...