प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग एवं संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिनी संस्कृत संभाषण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। संचालन डॉ. निशा खन्ना ने किया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने स्वागत भाषण दिया, अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने की। डॉ. सोनमति पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत, श्लोक पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर डॉ. रंजना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...