कानपुर, मई 16 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के बंशी निवादा के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के समापन दिवस में कथा व्यास ने सुदामा और कृष्ण की मित्रता का वर्णन किया। समापन दिवस की कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गए। आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन दिवस पर शनिवार को व्यास देवी प्रसाद तिवारी ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता का विस्तार से वर्णन किया। कहाकि भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर रोते हुए अपने राज सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे तो अपने मित्र के पास तो आ सकते थे, लेकिन सुदामा ने मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा था। कथा का सार है कि मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। सुदामा ने गरीबी में जीवन यापन किया, लेकिन अपने मि...