कटिहार, अप्रैल 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत लाभा रेलवे स्टेशन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 राधा-कृष्ण चरक पूजा एवं चौबीस प्रहर 72 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का 13 वां अधिवेशन का समापन 19 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण भी किया जाएगा। समापन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अंतिम दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी धाम में होगा 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...